पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डरा धमकाकर फर्जी टीसी बनाने का आरोप, केस दर्ज

डरा धमकाकर फर्जी टीसी बनाने का आरोप, केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी टीसी का उपयोग चित्तौड़गढ़ में सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए किया गया

भास्करन्यूज|राजसमंद

राजनगरथाना क्षेत्र के गोवलिया मादड़ी के निजी स्कूल के अध्यापक को डरा धमकाकर एक सरकारी अध्यापक अन्य साथी ने फर्जी तरीके से आठवीं पास की टीसी बना ली। इस टीसी का उपयोग चित्तौडग़ढ़ जिले में खैरपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव लडऩे के लिए किया गया। इस संबंध में केस दर्ज हुआ है। प्रार्थी ने बताया कि उसे मार्कशीट का गलत उपयोग होने की जानकारी मिली।

राजनगर पुलिस ने बताया कि गोवलिया मादड़ी निवासी निजी स्कूल के अध्यापक प्रेमसिंह पुत्र माधु सिंह गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल चलाता है।

इस स्कूल में राजनगर स्कूल के सरकारी अध्यापक प्रहलाद शर्मा शम्भूलाल धाकड़ एक माह पूर्व स्कूल में आए थे। इन्होंने डरा धमका कर 1996 की देऊबाई पुत्री गोपीलाल के नाम की फर्जी टीसी बनवाकर ले गए। इस फर्जी टीसी का उपयोग चित्तौडग़ढ़ जिले के खैरपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव लडऩे के लिए किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमसिंह ने दोनों के खिलाफ डराने-धमकाने का केस दर्ज कराया है।