पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृत्यु के डेढ़ साल बाद शिक्षिका को ग्रेड सेकंड में प्रमोशन

मृत्यु के डेढ़ साल बाद शिक्षिका को ग्रेड सेकंड में प्रमोशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवानिवृत्तिले चुकी शिक्षिका को मृत्यु के डेढ़ साल बाद शिक्षा विभाग ने ग्रेड थर्ड से ग्रेड सेकंड में डीपीसी करते हुए प्रमोशन दे दिया। शिक्षिका विमला रानी ओझा को सामाजिक विज्ञान विषयाध्यापिका बताते हुए गोगुंदा के बोखाड़ा सैकण्डरी स्कूल मेंं पदोन्नत किया गया है। विभाग की यह चूक शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये एक भूल ही नहीं, बल्कि पूर्व में प्रमोशन ले चुकी शांता शर्मा, मुन्नी शर्मा और नजमा सिंधी शिक्षिका को वापस प्रमोशन दे दिया। इसी तरह निर्मला नागदा को विज्ञान विषय में पोस्टिंग दे दी, जबकि वह कला विषयाध्यापिका है। डीपीसी प्रक्रिया में छोटे स्तर से लेकर बड़े अधिकारियों तक ने इसका ध्यान नहीं रखा। इस वजह से कई गड़बड़ी हुई है। इस मामले को लेकर सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद व्यास के नेतृत्व में उपनिदेशक से मिला। उन्होंने डीपीसी में कमियां बताते हुए उन्हें जल्द दूर करने की मांग की।

ब्लॉकजिला बदले तो कहीं प्रमोशन से वंचित रहे शिक्षक: जिलामंत्रीचन्द्र प्रकाश मेहता ने बताया कि पदोन्नति में चित्तौड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद जिले में भारी गड़बडिय़ां की। कई शिक्षकों के ब्लॉक जिला भी बदल दिए गए। ब्लॉक में पद रिक्त होते हुए भी अन्यत्र जिलों में भेज दिया। यहां तक कि एक ही विद्यालय में दो शिक्षक लगा दिए। पाते वेतन में कार्यरत शिक्षकों को पदोन्नति से वंचित कर दिया। पूर्व में प्रकाशित पात्रता सूची में पात्र शिक्षकों को भी पदोन्नति नहीं दी है। संगठन ने उपनिदेशक को शीघ्र संशोधन करने की चेतावनी दी।

हुए कहा है कि शिक्षकों की समस्याओं पर विचार नहीं किया तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, डूंगरपुर अध्यक्ष प्रवीण जैन, मंत्री ऋषि चौबीसा, चित्तौड़ के तेजपालसिंह आदि मौजूद थे।

वर्जन....

डीपीसी को लेकर कई शिकायतें रही हैं। इसमें जो भी कमियां सामने आई है। उन्हें सुधार किया जाएगा।

भरत मेहता, डीडी, माध्यमिक