पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संविदा कर्मियों को उपस्थित होने के निर्देश

संविदा कर्मियों को उपस्थित होने के निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं में एनजीओ प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्यरत नर्सिंग एवं पेरामेडिकल संविदा कर्मियों को 11 फरवरी को सीएमएचओ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए गए हैं।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एल. मीणा ने बताया कि हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में पारित निर्णयानुसार विभाग में विभिन्न योजनाओं में एनजीओ प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्यरत नर्सिंग एवं पेरामेडिकल संविदा कर्मियों को निर्धारित प्रपत्र में अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इन कार्मिकों को मूल दस्तावेजों सहित काउंसलिंग के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में 11 फरवरी को सुबह ग्यारह बजे उपस्थित होना होगा।