पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हनुमनथप्पा ने दिखाई नई राह : मुनि भूपेंद्र

हनुमनथप्पा ने दिखाई नई राह : मुनि भूपेंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेरापंथधर्मसंघ के मुनि भूपेंद्र कुमार ने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार समाज राष्ट्र के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर देता है, वह व्यक्ति हमेशा- हमेशा के लिए पूजनीय बन जाता है। उसका बलिदान देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन जाता है। सियाचिन जैसा स्थान जो देश का मुकुटमणि है।

उसकी सुरक्षा का दायित्व महत्वपूर्ण बन जाता है। साथ में वहां पर रक्षा के लिए तैनात रहना बहुत बहादुरी का काम हैं। सबसे ठंडा प्रदेश बर्फबारी के चपेट में आकर देश के जांबाज बर्फबारी में दब जाते है। छह दिनो के अथक प्रयास के बाद हनुमनथप्पा को जीवित बाहर निकला गया और भरसक प्रयासों के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। हनुमनथप्पा वास्तव में हनुमान की तरह वीर थे।

उन्होंने कहा कि हनुमनथप्पा ने युवाओं को नई राह दिखाई है। मुनि भूपेंद्र ने उक्त विचार भिक्षु बोधि स्थल में आयोजित स्मृति सभा को सं‍बोधित करते हुए व्यक्त किए। इधर, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा भी हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजकुमार दक, न्यायविद डॉ. बसंतीलाल बाबेल, बृजलाल कुमावत, चतुर कोठारी, दिनेश श्रीमाली, मनोहर कुमावत, पंकज बापना आदि मौजूद थे। इस दौरान कई लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...