पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में बताए क्षय रोग के इलाज के तरीके

शिविर में बताए क्षय रोग के इलाज के तरीके

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद . जिलाक्षय निवारण केंद्र पर शनिवार को एक दिवसीय टीबी डॉट्स प्रोवाइडर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें ब्लॉक की आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाली आशा सहयोगियों को स्वास्थ्य लक्ष्य का प्रमुख केंद्र बताते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रतनलाल धोबी ने कहा कि क्षय रोग के लक्षण दिखते ही यदि उपचार प्रारंभ हो जाए तो रोगी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह तक लगातार खांसी की शिकायत हो तो क्षय हो सकता हैं। ऐसे में रोगी को समीप के स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच कराने के बाद इलाज दिया जा सकता है। शिविर में जिला कार्यक्रम समन्वयक तरुण श्रीमाली, डीपीपीएम मांगीलाल और आशा सुपरवाइजर मंजू ने भी विचार व्यक्त किए।

खबरें और भी हैं...