विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
राजसमंद . विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय धोईंदा के विद्यार्थियों ने शनिवार को सूर्य नमस्कार किया। संस्था प्रधान देवकिरण यादव ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार से होने वाले प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष फायदे बताए। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ मौजूद था।
गजपुर. राजकीयआदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंडोल में शनिवार को विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने नियमिति करने की शपथ दिलाई। शिक्षिका सीमा पांडे ने बताया कि शनिवार को सूर्य सप्तमी के मौके पर शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया नियमिति रूप से करने की शपथ दिलाई। अध्यापक शांतिलाल ने सूर्य नमस्कार की 12 गतिविधियों का राशियों के हिसाब से धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नितिन सेन मंजू वैष्णव का योगदान रहा।
मोही. राजकीयनंदलाल जोशी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को शारीरिक शिक्षक दिनेशचंद्र पूर्बिया के सान्निध्य में विद्यार्थियों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। व्याख्याता करण सिंह ने बताया कि सूर्य नमस्कार से पहले विद्यार्थियों को शारीरिक व्यायाम, योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर कविता पारीक, निरूपमा, अरुणा जैन आदि मौजूद थे। इसी प्रकार आजाद पब्लिक स्कूल में संतोष शक्तावत के नेतृत्व में नन्हें बच्चों ने शारीरिक व्यायाम योगाभ्यास के बाद सूर्य नमस्कार किया।
गजपुर। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में सूर्य नमस्कार करते विद्यार्थी।