1097 प्रकरणों का निस्तारण
राजसमंद. जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के विभिन्न न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई। इसमें बैंक प्रकरण 138 एनआई एक्ट और वसूली प्रकरणों एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों सहित 1097 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। न्याय क्षेत्र में 1542 प्रकरण रखे गए। जो 3 प्रकरण 138 एनआई एक्ट, 1 बैंक संबंधी, 4 अन्य वसूली प्रकरण, आईपीसी के 5 प्रकरण और विभिन्न बैंकों के प्रकरणों 1097 प्रकरण का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बसंतीलाल बाबेल रिटायर्ड जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता और सदस्य डॉ. राकेश तेलंग, गोपाल कृष्ण आचार्य एवं अधिवक्ता के सहयोग से कुल 316 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैंक प्रकरण, 138 एन.आई. एक्ट एवं वसूली संबंधी मामलों के लिए भानु कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सदस्य अब्दुल हकीम चूड़ीगर, अधिवक्ता यशवंत कुमार शर्मा के सहयोग से किया।
बैंक प्रकरण एवं अन्य वसूली से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया। समय, श्रम धन की बचत होने से पक्षकारों में खुशी रही। खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।