पालीवाल समाज ने किया सभापति का स्वागत
राजसमंद . नगरपरिषद के सभापति पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद सुरेश पालीवाल का पालीवाल समाज की ओर से स्वागत किया गया। २४ श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में धनेश्वर पालीवाल, लक्ष्मी लाल, देवीलाल पालीवाल मंडा, प्रकाश पालीवाल तासोल, किशन पालीवाल मोरवड़, अशोक, हरीश, लक्ष्मी लाल, भगवतीलाल धर्मेटा, बंशीलाल, शांतिलाल, कन्हैयालाल, तुलसीराम, जगदीश, प्रदीप, गिरिश, दिनेश, राजेश पालीवाल जावद आदि समाजजनों ने मेवाड़ी पगड़ी उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।