पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब अाम लोगों की राय से तैयार होगा बजट : वसुंधरा

अब अाम लोगों की राय से तैयार होगा बजट : वसुंधरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने कहा कि खराब वित्तीय स्थिति में सत्ता संभालने के बावजूद जनता के छोटे-छोटे काम भी करने का प्रयास किया है। इस बार आम लोगों के अनुरूप काम करने की कोशिश में राज्य बजट सभी की राय से तैयार होगा। राजे शनिवार को मेवाड़ के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से प्री-बजट सुझाव लेने उदयपुर पहुंची हैं। सीएम ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़ जिले के जनप्रतिनिधियों से लिखित में सुझाव लिए। वसुंधरा ने कहा कि बजट पूरे प्रदेश का होता है। कुछ सुझाव इस बजट में और कुछ अगले बजट में लिए शामिल किए जाएंगे। वे रविवार को उदयपुर और राजसमंद के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर सुझाव लेंगी।

छोटे काम के लिए जयपुर में नहीं भटकें

हमाराआइडिया है कि जनता से जुड़े कलेक्टर लेवल के नीचे के काम के लिए बेवजह जयपुर भटकना नहीं पड़े। सभी समस्या का समाधान जयपुर में नहीं है। छोटे-छोटे काम स्थानीय स्तर पर ही हो सकते हैं। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम इसी मकसद से शुरू किया है।

जनप्रतिनिधि छोटेे काम पहले करवाएं

जनप्रतिनिधियोंसे कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में छोटे-छोटे और कम लागत वाले ऐसे काम हाथ में लें जिन्हें साल भर में बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जल स्वावलंबन अभियान सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें सभी सक्रिय भूमिका निभाए। यह अभियान जनता का अभियान बने।

अधिकारीजनता की रिपोर्ट तैयार करें

अधिकारियोंको निर्देश दिए कि अपने-अपने जिलों में बुनियादी सेवाओं, क्षेत्र की स्थिति और जरूरतों के बारे में मैपिंग करें। यह कार्य छह माह में हर हाल में पूरा करें। नगरीय निकायों शहरी विकास के लिए आत्मनिर्भरता के साथ निकायों को समृद्ध बनाएं।

उदयपुर. प्री-बजटबैठक में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारी। फोटोभास्कर

खबरें और भी हैं...