गबन की आशंका, एसीबी मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार शाम को जिला परिवहन कार्यालय में छापा मारकर जांच की। जांच में टैक्स रसीद की एवज में एक लाख 65 हजार रुपए कम मिले। वहीं कैशियर का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर गबन की आशंका जाहिर की। शनिवार को जयपुर एससीबी मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी। मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। एससीबी के एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि शुक्रवार शाम आरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इसमें एक लाख 65 हजार रुपए कम मिले। इसको लेकर एससीबी जयपुर को रिपोर्ट भेजी। मुख्यालय के निर्देशानुसार जांच में दोषी पाए जाने वाले परिवहन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। चौधरी ने बताया कि केश में कम मिलना जांच का विषय है।
यहथा मामला : लंबेसमय से परिवहन कार्यालय में भ्रष्टाचार दलालों की मनमानी की शिकायतें मिलने पर 12 फरवरी शाम को छापा मारकर कार्रवाई की गई। इसमें कैशियर उमेश मीणा से कैश का मिलना पर आठ लाख 90 हजार की रसीदें कटी मिली। इसमें सात लाख 25 हजार रुपए मिला। जबकि एक लाख 65 हजार रुपए कम मिले थे। इस पर कैशियर मीणा से एससीबी की टीम ने पूछताछ की जवाब संतोषप्रद नहीं दिया।