पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री किरण जिला प्रमुख का पुतला फूंका

मंत्री किरण जिला प्रमुख का पुतला फूंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएसयूआईजिलाध्यक्ष छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन जनों की गिरफ्तारी के मामले में शनिवार को एनएसयूआई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चौपाटी पर पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी का पुतला फूंका। मंत्री जिला प्रमुख पर राजनैतिक द्वेषता से गिरफ्तारी करने का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विकास सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र गोरवा छात्र नेता आनंद सिंह चौहान को जेल भेजने का विरोध किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के साथ मारपीट के झूठे मामले में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, छात्रसंघ सहित तीन को गिरफ्तार करवा दिया। वहीं शुक्रवार को देरी से न्यायालय में पेश करने का भी आरोप लगाया। इधर, प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने सावर्जनिक रूप से माफी मांगने की बात कहीं।

जमकरकी नारेबाजी : एनएसयूआईके प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मेवाड़ा, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ सोनी जिला महासचिव दिलीप जोशी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शाम करीब 6 बजे कांकरोली मुख्य चौपाटी पर एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र एकता जिंदाबाद, गौरवा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ है..., पुलिस प्रशासन होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी..., आदि नारे लगाए।

यहथे मौजूद : एनएसयूआईके पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर सचदेव शूरवीर सिंह चौहान, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुकेश भार्गव, पार्षद अशोक टांक, पार्षद रवि गर्ग, कांग्रेस जिला सचिव भगवत सिंह गुर्जर, सुंदरलाल कुमावत, मनीष सिंह राठौड़, मीनाक्षी रावल, नरेंद्र पोड़वाल, भगवत सिंह सिसोदिया, संजय पालीवाल, आशीष पालीवाल, जितेंद्र सिंह झाला, हेमंत पालीवाल, हीरालाल सेन, नरेंद्र पूर्बिया, अजय सिंह, आनंद जोशी, पार्षद हेमंत गुर्जर, हेमंत रजक आदि मौजूद थे।

नंदकिशोर कुमावत, विकास व्यास, राहुल औदिच्य, दयाल टांक, विकास साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

राजसमंद . जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी जिला प्रमुख का पुतला फूंकते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...