आम बजट के लिए मंत्री ने अधिकारियों की ली बैठक
राजसमंद| आगामीप्रदेश के आम बजट में राजसमंद जिले कि आवश्यकताओं एवं जन भावना अनुरूप विकास कार्यों को बजट में शामिल करवाने को लेकर जलदाय मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी ने जिले के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पर्यटन, कृषि, किसान अन्य विकास कार्यों को लेकर चर्चा की एवं मौके पर इन सभी कार्यों सम्बन्धित प्रस्ताव भी बनाया गया।
बैठक में कलेक्टर अर्चना सिंह, जिला प्रमुख प्रवेश सालवी, एडीएम बृजमोहन बैरवा, एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रवक्ता किशोर गुर्जर ने बताया की राजसमंद जिले से सम्बन्धित बनाया गया। प्रस्ताव जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी के नेतृत्व में रविवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समक्ष प्रस्तावित दौरे के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही राजसमंद के सर्वांगिण विकास के लिए भी चर्चा की जाएगी।