लावासरदारगढ़: कीर महासभा की बैठक
हरिवंशीय प्रदेश युवा कीर महासभा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र भाई कीर की अध्यक्षता में आबू रोड स्थित मवात गांव में गुरुवार को हुई। इसमें समाज विकास पर चर्चा हुई। हरिवंशीय कीर युवा महासभा प्रदेश मीडिया प्रभारी सरदारगढ़ निवासी प्रेमलाल कीर ने बताया कि बैठक में नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा के साथ अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए। आगामी बैठक राजसमंद जिले में कराने का निर्णय लिया गया।