पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी करने पर युवती सहित तीन को किया गिरफ्तार

चोरी करने पर युवती सहित तीन को किया गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| प्रेमीके साथ मिलकर युवती ने अपने ही घर से 10 तोला सोने के गहने सहित तीन लाख का माल चोरी कर लिया। रेलमगरा पुलिस ने युवती, प्रेमी सहित तीन जनों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

रेलमगरा थानाधिकारी मदनसिंह चौहान ने बताया कि चौकड़ निवासी रमेशचंद्र (26)पुत्र हीरालाल कुमावत, अशोक पुत्र हीरालाल कुमावत भुरवाड़ा निवासी डाली पुत्री भैरूलाल कुमावत को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर डाली ने अपनी माता के घर रखे सोने एवं चांदी के जेवरात एवं नकदी माता पिता की गैर मौजुदगी में चोरी कर अशोक एवं रमेशचंद्र को दिया। रमेशचंद्र कुमावत ने चोरी किये जेवरात किसी सोनी को बेचकर रूपये प्राप्त कर भाग गए।

यहथा मामला: 5फरवरी को भुरवाड़ा निवासी घीसी बाई (55)प|ी भैरूलाल कुमावत मामला दर्ज कराया कि गत16 जनवरी को खेत पर गई थी मेरी पुत्री डाली घर पर अकेली थी। दूसरी बेटी लक्ष्मी ने खेत पर आकर बताया कि दिन में 2 बजे बाड़े में गोबर डालने गई थी, पीछे से रमेशचंद्र अपने भाई अशोक के साथ डाली को मोटर साईकिल पर जाते देखा। दूसरे दिन मेरी पुत्री लक्ष्मी ससुराल जाने के लिये तैयार हुई तो उसके बैग में रखे मंगलसूत्र को निकालने लगी तो उसका सोने का मंगलसूत्र बैग में नही मिला और कोठे के अंदर रखे मां के गहने जिनमें गले का हार, कान के टोप्स, सोने की चूडिय़ां, टोप्स में वाली, गले की दो चैन, अंगूठी सोने की कुल वजन करीब 10 तोला चांदी का कंदोरा पायजेब वजनी करीब 400 ग्राम कुछ नकद रुपये रखे हुए थे जो नहीं मिले। घर में रखे सोना चांदी के जेवरात एवं नकदी रमेशचंद्र, अशोक डाली चोरी कर ले गये हैं।

खबरें और भी हैं...