पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर की छत पर चढ़ा पैंथर, दो कुत्तों को मारा

घर की छत पर चढ़ा पैंथर, दो कुत्तों को मारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| अंटालियाग्राम पंचायत के कुंवारिया गांव में शुक्रवार तड़के पांच बजे पैंथर ने घर की छत पर दो कुत्तों काे मार दिया। घटना गांव के लालसिंह के घर पर हुई। कुत्तों के भौंकने पर परिजन जाग गए और शोर किया। इस पर पैंथर जंगल की ओर भाग गया। गांव में पैंथर के आने के कारण खौफ बना हुआ है। पैंथर की हलचल वाले इलाके में ग्रामीणों में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीण तेज सिंह बल्ला ने बताया कि पूर्व में भी पैंथर मवेशियों का शिकार कर चुका है। थोरिया, लियो का गुड़ा, आत्मा, कुंवारिया, पोदावली, राती तलाई और चितर की नाल में पैंथर की हलचल रहती है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

खबरें और भी हैं...