पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

35 युवाओं ने रक्तदान किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| नेहरूयुवा केन्द्र एवं एम गोल्ड एचबी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आरके अस्पताल में 35 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के उद्घाटन की अध्यक्षता आरके अस्पताल के पीएमओ डाॅ. सीएल डूंगरवाल ने की, मुख्य अतिथि जिला सत्र न्यायाधीश एसके जैन थे। सामाजिक कार्यकर्ता प्रतीक्षा पुरोहित ने बताया कि शिविर में 35 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

इस अवसर पर एम गोल्ड एचबी ग्रुप अध्यक्ष उमराव सिंह झाला ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीसरे महीने रक्तदान करना चाहिए। इस दौरान जिला युवा समन्वयक गणपतलाल शर्मा, हनवंत सिंह चौहान, समाज सेविका उर्मिला पुरोहित, शमशेर सिंह, कमलेश माहेश्वरी, प्रणय पुरोहित, अनूप राठी, विवेक नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजप्रकाश कुमावत, गजेन्द्रसिंह, रंगनाथ गग्गड़ उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...