अशांति का कारण हिंसा: मुनि
राजसमंद| शासनश्रीमुनि जतनमल स्वामी ने कहा कि आज सारा विश्व अशांत है। अशांति का सबसे बड़ा कारण हिंसा है।
वे रविवार को भिक्षु बोधि स्थल में अंतरराष्ट्रीय विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुनि ने कहा कि हिंसा के पथ पर आगे बढ़कर वैयक्तिक या सामूहिक किसी भी स्तर पर शांति को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। विश्व शांति के लिए मूल आधार हिंसा है। मुनि आनंद कुमार कालू ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत सिद्धांतों को इंसान अपने जीवन में उतार ले तो विश्व शांति संभव है। मुनि ने कहा कि विश्व शांति के लिए अहिंसा प्रशिक्षण अनिवार्य है। आज सरकार अरबों रुपए खर्च कर रही है। जगह-जगह हिंसा का सेंटर चल रहा है लेकिन अहिंसा का सेंटर कहीं नहीं है। भगवान महावीर की अहिंसा, बुद्ध की करुणा, राम की मर्यादा, कृष्ण का प्रेम, ईसा की सेवा, भावना मोहम्मद का भाईचारा जग प्रसिद्ध है।