पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच ने अपने पति के नाम चार पट्टे जारी किए

सरपंच ने अपने पति के नाम चार पट्टे जारी किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|राजसमंद पंचायतसमिति के कुंवारिया ग्राम पंचायत सरपंच ने अपने पति के नाम चार पट्टे जारी कर रखे थे। इसके साथ ही महिला वार्ड पंच को भी पट्टा जारी कर दिया। यह खुलासा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। राजसमंद आरटीआई कार्यकर्ता विजय ओझा ने बताया कि उन्होंने कुंवारिया ग्राम पंचायत से आरटीआई के तहत कुंवारिया सरपंच यशोदा पोरवाल के कार्यकाल की पूरी जानकारी मांगी थी। इसमें कुंवारिया सरपंच यशोदा पोरवाल ने अपने ही पति गणेशलाल के नाम पर चार प्लॉट का पट्टा जारी कर रखा है। ग्राम पंचायत के रिकॉर्ड के अनुसार 30 जून, 2010 को पट्टा संख्या 6317, 6318 5 अक्टूबर, 2011 को पट्टा संख्या 038 039 जारी कर रखा है। इसी तरह से मंजू देवी के नाम पर भी पट्टा जारी कर दिया गया। कुछ पट्टों में पिता के जिंदा होने के बावजूद बेटों पट्टा जारी कर दिया। ईएम लेबर ठेका दिया गया। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि इस मामले में निविदा की कॉपी नहीं उपलब्ध कराई गई। अधिकतर बिलों पर दिनांक नहीं दर्ज है। जो भी पेमेंट जारी किए गए वो एकाउंट पे नहीं किए गए हैं।

^जोपट्टे जारी किए गए हैं वह पैतृक संपत्ति के हैं। उनके द्वारा खरीदी गई निजी संपत्ति नहीं किए गए हैं। उसके पट्टे जारी किए जा सकते हैं। यशोदापोरवाल, कुंवारियासरपंच