पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | रेलमगराथाना क्षेत्र की हीरा खेड़ा गांव चराणा की महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मकान पर कब्जा करने की नियत से तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया है। हीरा खेड़ा गांव चराणा निवासी दौलीबाई प|ी माधुलाल गुर्जर ने इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया गया है कि आरोपी 16 सितंबर को घर में घुसे। आरोपियों ने घर का सामान, अलमारी, पलंग, बिस्तर, पानी का मटका, धान काटने की मशीन आदि सामान बाहर फेंक दिया। आरोपी 10 हजार रुपए भी लेकर चले गए। आरोपियों ने चार अगस्त को भी मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था।