- Hindi News
- कलेक्टर ने नवोदय के बच्चों से कहा, अच्छा पढ़ो
कलेक्टर ने नवोदय के बच्चों से कहा, अच्छा पढ़ो
बच्चोंका शैक्षिक स्तर जानने के लिए सोमवार को कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है, कि बच्चे अपने माता-पिता की आशाओं के चिराग हैं। उन्हें पूरा करने के लिए वे अपनी मेहनत लगन से अध्ययन करें, इससे भावी जीवन संवार सकेंगे।
उन्होंने करीब सवा घंटे तक अंग्रेजी सहित सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल-जवाब पूछे। उन्होंने शिक्षकों से भी बेहतर शिक्षा देने की बात कही। शिक्षकों से कहा कि इस विद्यालय में होशियार विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा के बाद प्रवेश पाते हैं। विद्यार्थियों से भी कहा कि वे अच्छी मेहनत से पढाई करें। प्राचार्य पंकज उपाध्याय सहित स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
नवोदयविद्यालय प्रबंध समिति की बैठक: राजसमंद. कलेक्टरकैलाश चंद वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में हाइटेंशन लाइन की शिफ्टिंग, स्कूल परिसर में ढीले तारों को खींचवाने के संबंध में कलेक्टर ने बिजली निगम के अधिकारी को निर्देश दिए। चारदीवारी निर्माण के लिए प्रस्ताव इस्टिमेट बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में खेल मैदान, स्कूल तक संपर्क सड़क निर्माण कराने, दो अतिरिक्त कक्षा-कक्षों के निर्माण पर विचार-विमर्श के निर्देश दिए। सांसद हरिओम सिंह राठौड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तरुण चौधरी, अधिशासी अभियंता जलदाय निर्मल चित्तौड़ा सहित स्कूल के प्राचार्य पंकज उपाध्याय उपस्थित थे।
राजसमंद। जवाहरनवोदय विद्यालय में कलेक्टर कैलाश चंद वर्मा 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राअों से सवाल-जवाब करते हुए। भास्कर