पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाशों ने सोती महिला पर हमला कर लूटे जेवरात

बदमाशों ने सोती महिला पर हमला कर लूटे जेवरात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवार बरामद

क्षेत्रके जीवा खेड़ा में रविवार रात को चार बदमाशों ने सोती महिला पर हमला कर सोने के डेढ़ तौला वजनी जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने वारदात से पहले आसपास के घरों के कुंदे बाहर से लगा दिए। पीड़ित महिला का कहना है कि बदमाश चड्डी-बनियान पहने हुए थे। पुलिस इनके चड्डी-बनियान वाला गिरोह होने की आशंका जता रही है।

रेलमगरा थानाधिकारी मदनसिंह ने बताया कि जीवा खेड़ा निवासी शांता (50) पुत्री मोहन जाट वारदात का शिकार हुई। शांता सहित तीन महिलाएं रात को घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे गिरोह के चार सदस्य आए। आसपास के करीब चार घरों के बाहर से कुंदे लगा दिए। इसके बाद वे किवाड़ को उखाड़कर शांता के घर में घुसे। यहां भी आरोपियों ने पहले कमरे के सारे कमरों के बाहर से कुंदे लगाए, फिर महिला से सोने का मादलिया रामनामी छीन ली। छीना-झपटी में महिला के हाथ पैर पर चोटें आईं। चिल्लाने से ग्रामीण जाग गए। ऐसे में आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर मामले को लेकर रेलमगरा पुलिस भी रात को गांव में पहुंची।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर नाकाबंदी भी कराई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। थानाधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर रात में ही महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वारदात को चार जनों ने अंजाम दिया है। चारों ने चड्डी-बनियान पहन रखी थी। इनकी उम्र करीब 20-25 साल बताई गई है।

रेलमगरा। गांव में फेरी वाले सामान बेचने आए तो शक पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया।

सोमवार को थानाधिकारी मौके पर गए। ग्रामीणों पीडि़ता से पुन: पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर एक तलवार भी मिली है, इसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

शकपर ग्रामीणों ने फेरी वालों को पीटा

घटनावाले दिन सुबह गांव में यूपी के कुछ फेरी वाले आए थे। यहां पर उन्होंने घर-घर जाकर सामान बेचा। रात को यह वारदात हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने वारदात फेरी वालों द्वारा करने की आशंका जताते हुए सोमवार को पुन: गांव में पहुंचे सात फेरी वालों को पकड़कर पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने सातों को छुड़ाया। पूछताछ के लिए थाने पर ले गए, जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

कोटा-बारांका हो सकता है गिरोह

चड्डीबनियान गिरोह मूल रूप से