पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में पथराव, कुछ लोगों को हिरासत में लिया भीड़ जमा हुई तो अतिरिक्त जाप्ता लगाना पड़ा

घर में पथराव, कुछ लोगों को हिरासत में लिया भीड़ जमा हुई तो अतिरिक्त जाप्ता लगाना पड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानीरंजिश को लेकर सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने एक मकान पर पत्थर फेंके। इससे मकान के खिड़कियों के कांच टूट गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। इधर, पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया तो खटीक समाज के लोग रात 8 बजे कांकरोली थाने के बाहर पहुंच गए। उन्होंने उन्हें निर्दोष बताते हुए छा़ेड़ने की मांग की। इस दौरान एहतितात के तौर पर थाने के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसको लेकर धोइंदा स्थित हाउसिंह बोर्ड निवासी ममता प|ी उमरावसिंह ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वह दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पर थी। इस दौरान एक समाज के कुछ लोग गाड़ियों पर आए और घर में पत्थर फेंके। इससे घर के खिड़कियों के कांच टूट गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बड़ी तादाद में लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए।

कांकरोलीथाने के बाहर लगी भीड़: तोड़फोड़के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इससे खटीक समाज के लोग रात करीब आठ बजे कांकरोली थाने पर पहुंच गए। उनका कहना था कि हिरासत में लिए गए लोग निर्दोष हैं। रात को थाने के बाहर भीड़ लगने पर राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक ओमकुमार अतिरिक्त पुलिस जाप्ते के साथ थाने पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने थाने के बाहर जमा लोगों को हटाने को कहा। उन्होंने सभी को थाना परिसर से बाहर जाने की बात कही। इसके बाद लोग थाना परिसर से बाहर चले गए। देर रात तक थाने के बाहर एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

राजसमंद। धोइंदास्थित हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में दोपहर को पत्थरबाजी की घटना के बाद देर रात को कांकरोली थाने के बाहर लोग एकत्रित हो गए। एहतियात के तौर पर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया।