- Hindi News
- आरपीएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन
आरपीएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन
राजसमंद| एबीवीपीकार्यकर्ताओं ने आरपीएमटी परीक्षा के नाम पर गंभीर अनियमितता के मामले में विविध मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में छात्रसंघ चुनाव में फर्जी प्रवेश देने के मामले में उदयपुर में कॉमर्स कॉलेज के डीन को बर्खास्त करने, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजा बाबू पंवार को बर्खास्त करने, स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांगें की। ज्ञापन के दौरान सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष आशिष पालीवाल सहित कई एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राजसमंद। एसडीएमब्रजमोहन बैरवा को ज्ञापन पेश करते एबीवीपी कार्यकर्ता।