महादेव से बाढ़ पीड़ितों की सलामती मांगी
राजसमंद | भारतीयजनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल राजसमंद के कार्यकर्ता सोमवार को दुदालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। महादेव से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ में फंसे लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। मंडल अध्यक्ष नर्बदाशंकर पालीवाल, जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल, सत्यनारायण पूर्बिया, पूर्व चेयरमैन दिनेश पालीवाल, भाजयुमो महामंत्री भरत पालीवाल हितेष जोशी, गोपाल गुर्जर, राम लाल गाडरी, डालू गाडरी, रमेश सोलंकी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।