पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएससी में धांधली का विरोध, पुतला फूंका

आरपीएससी में धांधली का विरोध, पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद। राजसमंदकॉलेज में एबीवीपी के कार्यकर्ता आरपीएससी चेयरमैन का पुतला फूंकने की तैयारी करते हुए। भास्कर

राजसमंद| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। आरपीएससी चेयरमैन हबीब खान गौरान का पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।

एबीवीपी जिला संयोजक ललित कुमार खींची ने बताया कि देश में आरपीएससी परीक्षाओं की धांधली में आरपीएससी की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। जोधपुर विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती घोटाला, प्रीबीएड प्री एसटीसी परीक्षाओं की चार वर्ष तक ऑडिट नहीं होना बड़े आर्थिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले हैं। कामर्स कॉलेज मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय उदयपुर के डीन को बर्खास्त करने, स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति राजा बाबू पंवार तथा परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त कर उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा कराने, स्कूल शिक्षाा एवं उच्च शिक्ष में रिक्त पड़े प्रत्येक स्तर के पदों पर तुरंत शिक्षकों की नियुक्ति कराने, उदयपुर तथा अजमेर के निजी विश्वविद्यालयों सहित राज्य में निजी विश्वविद्यालयों द्वारा बिना किसी शिक्षण के बांटी जा रही फर्जी डिग्रियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।