- Hindi News
- बजरी दोहन, रॉयल्टी वसूली पर गुस्साए ग्रामीणों ने रुकवा दिए ओवरलोड वाहन
बजरी दोहन, रॉयल्टी वसूली पर गुस्साए ग्रामीणों ने रुकवा दिए ओवरलोड वाहन
बजरी दोहन से बनास नदी में हो गए गड्ढे, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान: पेज 4 पर
समझाइश कर रुकवाया विवाद
ग्रामीणों ने बताया कि बनास नदी पर उनकी रॉयल्टी ठेकेदार के प्रतिनिधि से कहासुनी हो गई। उपसरपंच छोगालाल और रॉयल्टी प्रतिनिधि से हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने समझाइश कर विवाद रुकवाया।
बैठकमें यह हुआ निर्णय
बनासनदी स्थित चावंड़ा माता मंदिर पर पंचायत समिति सदस्य यादवेंद्रसिंह भाटी उपसरपंच छोगालाल गुर्जर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ट्रैक्टर मालिकों को अनावश्यक परेशान नहीं करने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मोही गांव के ट्रैक्टर मालिकों से गांव में बजरी ले जाने के लिए बजरी रॉयल्टी नहीं वसूली जाएगी। इस निर्णय पर बजरी रॉयल्टी प्रतिनिधि ग्रामीणों में सहमति हुई।
मोही। बजरीदोहन पर ग्रामीणों से समझाइश करते हुए पुलिस अधिकारी। भास्कर
भास्कर न्यूज|मोही
बजरीपर रॉयल्टी वसूलने, यहां से बाहर जानी वाली अवैध बजरी को लेकर ग्रामीण शुक्रवार को गुस्सा गए। ग्रामीणों ने बनास नदी पर ओवरलोड बजरी ले जाने वाले वाहनों को रुकवा दिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बैठक के बाद मामला शांत हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव से अवैध रूप से बजरी का दोहन कर इसे मावली, डबोक, उदयपुर, भटेवर, भूपालसागर, भींडर, कानोड़ सहित उदयपुर राजसमंद जिलों में सप्लाई किया जा रहा है। इस कारण बनास नदी का पेटा उघड़ चुका है। बजरी दोहन रोकने, मोही में रॉयल्टी वसूली के विरोध, ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक बजरी दोहन को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीण मोही में बनास नदी पेटे तक पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बजरी दोहन को रुकवा दिया। इस पर रॉयल्टी वसूलने वाले ठेकेदार के प्रतिनिधि पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कांकरोली थाने से सब इंसपेक्टर नंदलाल मय जाप्ते पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीणों की सूचना पर खनिज विभाग के अधिकारी टीम के साथ बनास नदी पहुंचे। तब तक रॉयल्टी प्रतिनिधियों को बजरी से भरे करीब 20 ट्रैक्टरों को वहां से रवाना कर दिया। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रक पकडऩे के लिए परिवहन विभाग से राघवेन्द्र सिंह राणावत टीम के साथ पहुंचे। तब तक ओवरलोड ट्रैक्टर भी वहां से निकाल दिए। कुछ वाहनों को पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बनास नदी से जाने वाली बजरी