पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क न्यूरोथैरेपी चिकित्सा शिविर कल

निशुल्क न्यूरोथैरेपी चिकित्सा शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|एंजल गुरुसेवा संस्थान उदयपुर एवं आशीर्वाद न्यूरोथैरेपी कांकरोली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क न्यूरोथैरेपी चिकित्सा शिविर रविवार सुबह 10 बजे से 3 बजे तक जडिय़ा कॉम्पलेक्स कांकरोली में रखा गया है।

शिविर संयोजक रतन वर्मा ने बताया कि इस चिकित्सा पद्धति से सर्दी, जुकाम, बुखार, कमर दर्द, मनके का खिसकना, जोड़ों का दर्द, गर्दन का अकड़ना, अस्थमा, मधुमेह, लकवा, ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी, मोटर न्यूरोन, पार्किन्सन, मस्क्यूलर डायट्राफी, मोतियाबिन्द, पेट, कान, सिरदर्द, बवासीर, कैन्सर, थायराइड रोगों की निशुल्क चिकित्सा की जाएगी। इसी प्रकार जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर एवं जेके टायर कांकरोली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर रखा जाएगा।

शिविर में मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. संदीप भटनागर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आंकाक्षा त्रिपाठी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. कनिष्क मेहता सेवाएं देंगे।