पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की अलमारी का लॉक तोड़कर चुराए नवीं के सभी विषयों के पेपर

स्कूल की अलमारी का लॉक तोड़कर चुराए नवीं के सभी विषयों के पेपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएगी:डीईओ

^जिलेमें 9 वीं कक्षा की परीक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शनिवार को होने वाली संस्कृत की परीक्षा के लिए दूसरे पेपर की व्यवस्था कर दी गई है। जरूरत पडऩे पर अन्य चार विषयों के पेपर जिलेभर के बदल दिए जाएंगे। कार्यवाहक संस्था प्रधान रतनलाल जाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस संबंध में जांच दल गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। भरतमेहता, जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक

इन विषयों के पेपर चोरी

स्कूल में नवीं से बाहरवीं कक्षा के पेपर रखे हुए थे। चोरों ने केवल नवीं कक्षा के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान गणित विषय के लिफाफोंं में से ही एक-एक पेपर निकाले। जबकि कम्प्यूटर स्वास्थ्य शिक्षा के पेपर वाले लिफाफो को हाथ तक नहीं लगाया। पेपर वाली अलमारी एक अन्य अलमारी के अंदर का लॉकर भी तोड़कर पेपर चोरी किए। शुक्रवार को नवीं की अद्र्ध वार्षिक परीक्षा में पहला पर्चा हिन्दी का था। हिन्दी का एक पेपर आउट होने के बाद भी शिक्षाधिकारियों ने आउट हुए पेपर से ही हिन्दी की परीक्षा करवा दी। जबकि शनिवार को होने वाले संस्कृत के पेपर का एक्स्ट्रा पेपर भेजकर पेपर करवाया जाएगा।

राजसमंद/रेलमगरा| रेलमगराक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बामणिया कला में अलमारी में रखे नवीं कक्षा के सभी 6 विषयों के बंडल में से काेई एक-एक पेपर चोरी कर ले गया। पेपर चोरी होने का पता सुबह चला। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने हिन्दी के पहले पर्चे की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा करवा दी। हालांकि डीईओ का कहना है कि दूसरे पेपर की व्यवस्था कर दी गई है। आगे की परीक्षाएं सुचारू रहेगी।

गुरुवार रात को किसी ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर इसमें रखी तीन अलमारियाें के लॉक तोड़ दिए। इनमें से एक अलमारी में छठी से 12वीं तक के सभी कक्षाओं के पेपर लिफाफों में बंद रखे हुए थे। चोरों ने नवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर के लिफाफे काटकर इनमें से एक-एक पेपर चोरी कर लिया। सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल के कार्यवाहक संस्था प्रधान रतनलाल जाट स्कूल पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने घटना की जानकारी जिला शिक्षाधिकारी भरत मेहता को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक संस्था प्रधान ने पेपर चोरी का केस दर्ज कराया।