पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स स्पर्धा में कई मुकाबले

एथलेटिक्स स्पर्धा में कई मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| लक्ष्मीपतसिंहानिया स्कूल की दो दिवसीय 29वीं वार्षिक स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक मीट के अंतिम दिन शुक्रवार को पूर्व प्राथमिक प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पार्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वर्ण, रजत कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया। अभिभावकों शिक्षकों के लिए आयोजित विभिन्न स्पर्धाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। जेके खेल मैदान पर खिलाडि़यों ने जोश दिखाया और प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। गंगा हाउस ने 35 स्वर्ण, 28 रजत 84 कांस्य पदक जीत कर चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में प्राचार्य यूके झा ने विजेता गंगा हाउस के धावकों शिक्षकों को चैम्पियनशिप देकर सम्मानित किया। धावकों को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि विद्यार्थियों ने दोनों दिन स्वस्थ प्रतिस्पद्र्धा करते हुए खेल भावना की जो मिसाल कायम की वह सराहनीय है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए खेल प्रशिक्षक ललित पाण्डेय, मंजु कंवर तथा सभी शिक्षकों को बधाई दी।समारोह में रोनक असावा मीनल जोशी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में तथा शुभम जाट को उनकी उल्लेखनीय आयोजकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

राजसमंद। लक्ष्मीपतसिंघानिया स्कूल में 29वीं वार्षिक स्पोर्ट्स में विजेता टीम शील्ड के साथ। भास्कर