पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी दोहन से बनास नदी में हो गए गड्‌ढे, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

बजरी दोहन से बनास नदी में हो गए गड्‌ढे, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोही, पीपली में होती है दुर्घटनाएं

गांवके पास बनास नदी के पेटे में पिछले एक माह से मशीनों द्वारा अवैध बजरी दोहन हो किया जा रहा है। इससे बनास नदी का पेटा छलनी हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध बजरी दोहन से बनास नदी के पास स्थित किसानों के कुओं का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इससे गेहूं की पैदावार प्रभावित होने का अंदेशा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि पूर्व में भी जिला प्रशासन को अवैध बजरी दोहन को लेकर ज्ञापन भी दिया था लेकिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की। अमलोई गांव के पास स्थित बनास नदी के पेटे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे पानी का ठहराव कम हो गया है। ग्रामीणों ने मशीनों को बंद करवाकर प्रशासन को बुलाया गया। अधिकारियों ने बजरी दोहन करने वालों को गड्‌ढों को भरने, बजरी दोहन बंद करने की हिदायत दी थी। लेकिन दोहन जारी है। भाटोली बनास पुलिया के पास बजरी दोहन कर यहां से उदयपुर जिले में बजरी की सप्लाई की जा रही है। यहां पर रातभर मशीनों से खुदाई की जा रही है। मशीनों के शोर से बच्चे रात में पढाई भी नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भाटोली, एमड़ी, भटखेड़ा, नान्दोली, अमलोई गांवों में कुओं का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है। बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है।

गड्ढोंमें नशेडिय़ों का अड्डा

भाटोलीगांव के फतहलाल राजेन्द्र देराश्री का कहना है कि पुलिया के पास गहरे गड्‌ढे हो जाने से चोर नशेडिय़ों का अड्डा बन गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में डर रहता है। ग्रामीणों ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

^मशीनों से बजरी दोहन करने से गड्ढे होने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसा है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। नारायणलालदेवपुरा, माइनिंगइंजीनियर, खनिज विभाग राजसमंद

^हमेंइस प्रकार की जानकारी नहीं है अगर ऐसा है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हंसमुखउपाध्याय, तहसीलदारराजसमंद

बनास नदी में करीब 20 से 25 फीट गहरे गड्ढे हो जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कभी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाती है तो कभी मजदूर घायल हो जाते हैं। पूर्व में भी पीपली गांव के एक लड़के की गड्‌ढे में चले जाने से मौत हो गई थी।

उदयपुरजिले में भी होती है सप्लाई:

बनासनदी से मावली, डबोक, भटेवर,