पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में खेल प्रतियोिगता शुरू, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं

स्कूल में खेल प्रतियोिगता शुरू, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| रिकोएरिया स्थित आरेंज काउंटी विद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या पल्लवी भट्ट ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या पल्लवी भट्ट तथा कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विद्यालय समन्वयक ( कार्डिनेटर) डॉ. सोनिला अग्रवाल ने की। विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में किशोर वर्ग- तरुण वर्ग एवं बाल वर्ग के मुकाबले हुए। विद्यालय खेल मैदान में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल प्रभारी दारा सिंह चौधरी तथा सह- प्रभारी दीपक सनाढ्य ने सभी प्रतियोगिताओं को नियमपूर्वक सम्पन्न करवाया। शुक्रवार खेल सप्ताह समापन समारोह में छात्र - छात्राओं द्बारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। विजेता प्रतियोगियों को पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन रेनी पी जोए के द्वारा किया गया।

परिणाम-100मीटर रेस प्रथम शिवम, द्वितीय भानुप्रताप, तृतीय कृश अग्रवाल,कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम टाइगर, द्वितीय डॉलफिन ग्रुप रहे। इसी प्रकार फुटबाल प्रतियोगिता में प्रथम डॉलफिन द्वितीय टाइगर ग्रुप रहा। 4 रिले रेस में प्रथम यूनिकॉर्न द्वितीय टाइगर रहे।