पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के तहत युवाओं को किया जागरूक

विश्व एड्स दिवस पखवाड़े के तहत युवाओं को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| जेकेटायर इंडस्ट्रीज लिमि.एवं राजसमंद नेटवर्क फॉर पीपुल लिविंग विद एचआईवी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एड्स जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व एड्स दिवस जागरूकता पखवाड़ा के तहत ये आयोजन हुए। कार्यक्रमों में लगभग चार हजार छात्र-छात्राओं को पिछले 15 दिनो में एचआईवी एवं एड्स संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। इन कार्यक्रमों को समन्वयक जेके टायर एनके शर्मा, आरएनपी से मोती लाल देवडा, नीता पवॉर, लक्ष्मी वैष्णव, पूजा यादव, आरके हॉस्पिटल से दिलीप शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रमों के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी रखी गई एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।