पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने की मांग

ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदएवं भाजपा के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के चेयरमैन औंकार सिंह लखावत को पत्र भेजकर चुनिंदा स्थल के संरक्षण का आग्रह किया है। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद राठौड़ ने राजसमन्द झील के पास स्थित पहाड़ी पर पुराना और ऐतिहासिक राजप्रासाद महल, जय-विजय द्वार, रुठी रानी का महल और गणेश पोल को भी स्मारक के रूप में विकसित कर सरंक्षण में लेने की मांग की है। इनको विकसित करने से ऐतिहासिक पर्यटन बढ़ेगा। लोगों का व्यापार बढ़ेगा।