पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बोले, बूस्टर लगा देने से नहीं पहुंचता कई घरों में पानी

ग्रामीण बोले, बूस्टर लगा देने से नहीं पहुंचता कई घरों में पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धांयलामें कलेक्टर कैलाशचन्द वर्मा ने रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुनी। इसमें ग्रामीणों ने पेयजल की कमी बताते हुए बूस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर सम्बन्धित विभागों को समाधान कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर को कई समस्याएं बताई।

उन्होंने गुरुवार शाम 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा उनके निराकरण के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध मे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में गुड़ला में उच्च प्राथमिक स्कूल को माध्यमिक स्कूल में क्रमोन्नत करने का आवेदन पत्र भी कलेक्टर को प्रस्तुत किया। इसके अलावा नरा भील बस्ती में पाइप लाइन विस्तार, पेयजल समस्या के निदान, शौचालय एवं पक्की सड़क बनवाने, मकानों के ऊपर से निकल रही विद्युत लाइन हटवाने, खेत पर जाने के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने, हनुमानजी मंदिर पर चबूतरा बनवाने, बीपीएल में नाम जुड़वाने, राशन कार्डों में त्रुटि सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को कलेक्टर ने इत्मीनान से सुना। समस्याओं को सूचीबद्ध किया। रात्रि चौपाल में कुछ ग्रामीणों ने कलेक्टर को पेयजल आपूर्ति के समय कुछ लोगों द्वारा पाइप लाइन में बूस्टर लगा देने से सभी हिस्सों में पेयजल वितरण नहीं हो पाने की बात कही। इस पर कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत निगम के अधिकारियों को पेयजल वितरण के वक्त बिजली आपूर्ति बंद रखने के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में सरपंच कमला बाई पुरोहित, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

राजसमंद. रात्रिचौपाल में समस्या सुनते कलेक्टर।