पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गबन फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान उठाने पर संस्था प्रधान एपीओ

गबन फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान उठाने पर संस्था प्रधान एपीओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्रवाई

एक ही अवधि में दो जगह ड्यूटी दर्शाकर उठाया पैसा

राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल पिपलांत्री के संस्था प्रधान हंसराज गिरी गोस्वामी को फर्जी दस्तावेज कर भुगतान उठाने का केस दर्ज होने के बाद एपीओ कर दिया है। इनका मुख्यालय बीकानेर रहेगा। संस्था प्रधान के खिलाफ गबन फर्जी दस्तावेज अन्य लिपिक के जाली हस्ताक्षर के मामले भी सामने आए हैं। इस संबंध में राजनगर थाने में जिला शिक्षाधिकारी ने संस्था प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया है।

जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से मिले दस्तावेजों के आधार पर पिपलांत्री संस्था प्रधान हंसराज गिरी गोस्वामी ने 2006 में राजसमंद शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी रहते हुए हजारों रुपए का गबन किया है। वे विद्यानिकेतन स्कूल के सचिव के पद भी कार्यरत थे। विद्यानिकेतन में ही जीवन कौशल शिविर के संयोजक बनकर 19 मई 2006 को चार हजार, 17 जून 2006 को चार हजार 30 दिसम्बर 2006 को चार हजार रुपए कुल बारह हजार रुपए का भुगतान विद्यानिकेतन केशव नगर गुडली के लेटर पेड पर सहयोग के रूप में अपने हस्ताक्षर से नकद प्राप्त कर पेड बाई मी एंड रिसीव्ड बाई मी कर के उठा लिए। उक्त राशि को स्कूल में जमा नहीं करवाया, ही कोई रसीद सचिव के नाते काटकर कार्यालय को भिजवाई गई।

ऐसे पकड़ में आया मामला

विभागका कोई भी पत्र व्यवहार नियमानुसार विभाग के माध्यम से किया जाता है। लेकिन पिपलांत्री संस्था प्रधान ने सीधे बीकानेर निदेशक से पत्र व्यवहार बनाए रखा। जहां संस्थान की सभी जानकारी भेज देता था। बीकानेर निदेशक कार्यालय से यह पत्र लौटकर आने के बाद स्थानीय जिला शिक्षाधिकारी को भी जानकारी हुई। जिला शिक्षाधिकारी बताया कि पूर्व में संस्था प्रधान को कई बार नोटिस जारी किए थे। लेकिन फर्जी दस्तावेज पेश कर बच निकलता था।

इसी तरह एक ही अवधि 23 मार्च 2010 से 12 अप्रैल 2010 तक बोर्ड से 3660 विभाग से 3141 का दोहरा भुगतान उठा कर गबन करने, 3 मार्च 2010 को बोर्ड परीक्षा संदर्भ व्यक्ति के रूप में प्रशिक्षण राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल कुरज से 259 रुपए का बोर्ड से बिल उठाया। जबकि इसी अवधि में 2 मार्च 2010 से 5 मार्च 2010 तक उपली ओडन में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रामसा) के तहत संदर्भ व्यक्ति तौर पर प्रशिक्षण दिया। इसका 1132 रुपए भुगतान उठाया गया। गोस्वामी ने शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी स्वयं जिला