- Hindi News
- अब हम करेंगी खुद की सुरक्षा: सिखाएआत्मरक्षा के गुर
अब हम करेंगी खुद की सुरक्षा: सिखाएआत्मरक्षा के गुर
राजसमंद. राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल राजनगर में महिला कांस्टेबल छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही हैं। कांस्टेबल सुनीता चौधरी ने बताया कि शिविर चार दिन से चल रहा है। इसमें छात्राओं को पंच, कीक, अटेक, ब्लॉक का प्रशिक्षण दिया रहा है। महिला संरक्षण से संबंधित कानून, धारा के बारे में बताया जा रहा है। इससे पहले राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल राजनगर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल कांकरोली में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगला शिविर बीएन कॉलेज कांकरोली में लगाया जाएगा। प्रशिक्षण राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से महिला आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कांस्टेबल सुनीता, पुष्पा, प्रियंका वर्मा, सरोज जटिया दे रही है।