सुबह 9 से 1 दोपहर तक: राजसमंद. चारभुजाक्षेत्र के उमटी फीडर से संबंधित औद्योगिक ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। फुकिया, धानीन, अमरतिया, लांबोड़ी, दाता निवास, सामया उमटी में रखरखाव के कारण बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सापोल जेईएन नीरज वोरा ने दी।