िजले में आज
जीएसएस पर बिजली चौपालें लगेगी
राजसमंद.बिजलीसे जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए बिजली निगम की ओर से 16 सितम्बर को तीसरे मंगलवार को विभिन्न उपखंडों में बिजली चौपालें होगी। निगम राजसमंद के प्रावैधिक सहायक अधीक्षण अभियंता (पवस) ने बताया कि विद्युत चौपाल साढ़े नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मोही, कुरज, सापोल, घोसुंडी, दौलपुरा, शेखावास, सेवंत्री, गुंजोल, खमनोर, नेड़च में चौपालें होगी।
राजस्थानसंपर्क पोर्टल समीक्षा बैठक
राजसमंद.राजस्थानसंपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों सरकार आपके द्वार अभियान में प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा बैठक 16 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे कलेक्टर कैलाशचन्द वर्मा की अध्यक्षता में होगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी अतिरिक्त कलेक्टर गोविन्द सिंह राणावत ने दी।
जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक
राजसमंद.जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्टर कैलाश चन्द वर्मा की अध्यक्षता में होगी। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तरुण चौधरी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, प्रजनन शिशु एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा/जांच योजना, मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।