पति की मौत पर आर्थिक सहायता की गुहार
राजसमंद| केलवाबागुंदड़ा रोड पर दो माह पूर्व कंटेनर के बिजली की लाइन से छूने से करंट के चलते श्रमिक की मौत के मामले में मृतक की दृष्टिहीन प|ी 7 साल के बेटे ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
हादसे में दो मार्बल श्रमिकों की मौत हो गई थी। इसमें श्रमिक मोहन लाल रेगर निवासी नान्दवा पंचायत पालड़ी तहसील देवगढ़ की प|ी जन्म से ही नेत्रहीन है। उसके एक मात्र सात साल का बेटा है। उसके परिवार में और कोई कमाने वाला नहीं होने से पिछले 2 माह से किसी प्रकार की राजकीय या दूसरी सहायता नहीं होने से पीडि़ता गीता रेगर सोमवार को पिता पुत्र के साथ पेश हुई। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष फतह सिंह राव मंत्री नन्दकिशोर रेगर ने एडीएम गोविंद सिंह राणावत के सामने पेश हुई।