पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल में चला सफाई अभियान

अस्पताल में चला सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| भारतविकास परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान के तृतीय चरण में बुधवार को कांकरोली के राजकीय कमला नेहरु अस्पताल में साफ-सफाई की। नगर परिषद की सहभागिता से चल रहे इस अभियान में परिषद कार्यकर्ताओं ने गाजर घास उखाड़ कर नष्ट की तथा कूड़ा-कचरा एकत्रित कर निस्तारण किया परिषद सदस्यों ने झाड़ू लगाकर युवाओं को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त बृजमोहन बैरवा, भाविप अध्यक्ष ओमप्रकाश मंत्री, सचिव एडवोकेट कुशलेन्द्र दाधीच, भगवती प्रसाद व्यास, प्रहलाद थरपाल, महेश शर्मा, दीपक बाबेल, पवन शर्मा, संजय सांगानेरिया, राकेश गोयल, दिनेश मित्तल आदि उपस्थित थे।