पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांकरोली में छात्राओं को बताई बैंक की कार्यप्रणाली

कांकरोली में छात्राओं को बताई बैंक की कार्यप्रणाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक स्कूल कांकरोली की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें छात्राओं को बैंक की कार्यप्रणाली भी समझाई गई। शारीरिक शिक्षिका स्नेहलता सनाढ्य ने बताया कि सेवानिवृत्त बैंक के शाखा प्रबंधक नारायणलाल श्रीमाली ने छात्राओं को बैंक की कार्यप्रणाली, मानवाधिकार दिवस से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं की प्रतियोगिताएं भी हुईं। भाषण प्रतियोगिता में पूरण जाट प्रथम, भावना पालीवाल द्वितीय तथा रजनी यादव तृतीय स्थान पर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता पक्ष में श्रुति पांडे प्रथम दीपिका शर्मा तथा मीना सुथार द्वितीय रही। विपक्ष में धनश्री वागरिया प्रथम रही। निबंध में शिवानी पूर्बिया प्रथम, अनिता मानावत द्वितीय तथा निकिता शुक्ला तृतीय स्थान पर रही। अंत में बालिकाओं ने सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा भाणावत ने की। विशिष्ट अतिथि तरुणा टेलर, उषा द्विवेदी, अरुणा गौड़, कांता राठौड़, चंद्रकला खंडेलवाल उपस्थित थे।