डीईओ ने किया ऊनी कपड़ों का वितरण
राजसमंद| आलोकस्कूल समाज सेवा प्रकोष्ठ इंटरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में स्पंदन कार्यक्रम के तहत ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम राजकीय माध्यमिक स्कूल मझा-नांदेड़ा में रखा गया। स्पंदन कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भरत मेहता, आलोक स्कूल प्रशासक मनोज कुमावत, प्राचार्य सुनील त्रिपाठी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्र्रम के प्रारभ में अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया। इसमें जरूरतमंद छात्रा- छात्राओं को ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। संयोजक निदेशक डाॅ. प्रदीप कुमावत द्वारा छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया।