पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी सील से पट्टा, रजिस्ट्री करने वाले को जेल

फर्जी सील से पट्टा, रजिस्ट्री करने वाले को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| फियावड़ीसरपंच, सचिव कुंवारिया नायब तहसीलदार के नाम की फर्जी सीलें लगाकर लोगों को पट्टा जारी करने रजिस्ट्रियां जारी करने वाले आरोपी को बुधवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया।

कुंवारिया थानाधिकारी भंवर सिंह मारवाड़ ने बताया कि आकोदिया खेड़ा निवासी भैरुलाल पुत्र हीरालाल जाट को बुधवार को कोर्ट ने जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी भैरुलाल ने नांदोली निवासी जगदीश कीर को फियावड़ी में रोजगार सहायक बनाने का पूर्व सीईओ रामनिवास जाट के नाम से फर्जी मार्क किया हुआ नियुक्ति पत्र देकर अस्सी हजार रुपए ले लिए थे। इसी तरह से आरोपी ने कुंवारिया नायब तहसीलदार, फियावड़ी सरपंच सचिव की फर्जी सील भी बना रखी थी। इसी ग्राम पंचायत के जोधपुरा निवासी देऊबाई प|ी वरदा जाट के नाम से फर्जी पट्टा जारी कर दिया था। इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर फियावड़ी सरपंच प्यार चंद जाट सचिव हरिप्रकाश गर्ग ने एक माह पूर्व केस दर्ज कराया था।