मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को जेल
राजसमंद| खमनोरपुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
थानाधिकारी जोगेंद्र राठौड़ ने बताया कि गांवगुड़ा निवासी कमलेश पुत्र मोहन लाल नाई को जेल भेज दिया। आरोपी को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी को 9 दिसंबर को रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ वागरेचों की भागल गांवगुड़ा निवासी माधु सिंह पुत्र गोपालसिंह राजपूत निवासी ने केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट में लिखाया था कि वह 22 नवंबर की रात को मेराणा की घाटी पीर बावजी के पास गेहरीलाल से मोटरसाइकिल पर मिलने गया था। बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई।