पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से राजसमंद की महिला की मौत, संभाग में 13 पॉजिटिव

स्वाइन फ्लू से राजसमंद की महिला की मौत, संभाग में 13 पॉजिटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्सिंग स्टाफ का वार्ड में ड्यूटी देने से इनकार

स्वाइनफ्लू का वार्ड बढ़ने से अस्पताल प्रशासन ने 8 नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई, लेकिन इन कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। ये कर्मचारी अधीक्षक डॉ. तरुण गुप्ता से भी मिले, लेकिन उन्होंने बात मानने से मना करते हुए ड्यूटी पर जाने को कहा। हालांकि इसके बाद भी ये कर्मचारी नहीं गए। उनका का कहना है कि वे स्थायी कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में यदि रोग से किसी की मृत्यु होती है, तो जिम्मेदारी कौन लेगा।













नेगेटिवमरीज को पॉजिटिव समझ घर पहुंच गई सीएमएचओ टीम

सवीनाक्षेत्र की 74 वर्षीय महिला को पॉजिटिव मानकर सीएमएचओ की टीम उनके घर पहुंच गई। कर्मचारियों ने आसपास के सभी घरों में एक्टिविटी के तहत दवा भी बांट दी। महिला के परिजनों को सूचना मिली तो वे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंच गए। हालांकि जब रिपोर्ट बताई गई तो उन्होंने राहत की सांस ली।