पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद का 57 करोड़ 32 लाख का बजट पारित गणगौर मेले पर 3 लाख ज्यादा खर्च होंगे

परिषद का 57 करोड़ 32 लाख का बजट पारित गणगौर मेले पर 3 लाख ज्यादा खर्च होंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद की बोर्ड बैठक बुधवार को नगर परिषद सभागार में सभापति आशा पालीवाल की अध्यक्षता में हुई। साल 2015-16 के लिए 57 करोड़ 32 लाख, अगले माह गणगौर मेले के लिए 27 लाख का बजट पारित किया गया। यह पिछली बार से 3 लाख ज्यादा है। इस बार गणगौर हिन्दी नववर्ष के पहले दिन राजसमंद झील में 11 हजार दीपदान करने का निर्णय भी लिया गया।

नगर परिषद की बजट बैठक से पूर्व पिछले साल के बजट कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी ने शहर के विकास के लिए सबसे मुख्य सोमनाथ चौराहा से टीवीएस चौराहा तक गौरवपथ का निर्माण करवाने, एक हजार की क्षमता वाला ऑडिटोरियम एससी हॉल का निर्माण, कांकरोली सब्जी मंडी को व्यवस्थित करवाने, मध्यम आय के परिवार के लिए एक हजार मकान बनाने की स्कीम तैयार कर राज्य सरकार को भेजने पर चर्चा की। इस दौरान पार्षद विशाखा तिवारी ने कच्ची बस्ती के नियमन का मुद्दा उठाया। पार्षद ने बालकृष्ण स्टेडियम से सूरजपोल के शॉर्टकट मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने का मुद्दा रखा। अधिकांश पार्षदों ने वार्ड में नालियों के नहीं होने की शिकायत की। इस पर आयुक्त बृजमोहन बैरवा ने प्रत्येक वार्ड में तीन लाख रुपए तक नालियों के निर्माण मरम्मत के स्वीकृत कराने की बात कही। वार्डों में सड़क नालियों पर बजट का प्रस्ताव लिया गया। पार्षद चुन्नी लाल पंचोली ने सलूस रोड श्मशान में 25 लाख के निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की। वार्ड 20 में 2011 में सुलभ कॉम्पलेक्स के शिलान्यास की शिलापट्टिका काे तोडऩे का मामला उठाया। इस पर नई शिलापट्टिका लगाने का प्रस्ताव लिया गया। नगर परिषद में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड करने की पेशकश की गई।

नगर परिषद की ओर से होने वाले चार दिवसीय गणगौर मेले के लिए इस बार 27 लाख का बजट पारित किया। पिछली बार यह 24 लाख ही था। आयुक्त बृजमोहन बैरवा ने गणगौर मेले को मेला प्राधिकरण से रजिस्ट्रेशन करवाने पर चर्चा की। ताकि अनुदान मिल सके। आयुक्त ने बताया कि मेले के प्रथम दिन हिन्दी नववर्ष के उपलक्ष्य में राजसमंद झील में 11 हजार दीपदान किया जाएगा। शाम 6 से आठ बजे तक दीपदान आठ बजे बाद मेला स्थल पर आतिशबाजी की जाएगी। परिषद बोर्ड का अंतिम गणगौर मेला होने से इसे भव्य बनाने के प्रस्ताव लिए गए। नगर परिषद के वित्त कमेटी अध्यक्ष रवि गर्ग ने बजट पेश किया। इस मौके पर उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, पार्षद, रमेश खींची, हिम्मत कुमावत, रवि गर्ग, अशोक टाक, जयदेव कच्छावा, पप्पू बेगम, चुन्नी लाल पंचोली, विशाखा तिवारी, मधु चोरडिय़ा, लादी देवी, राजेश पालीवाल, हिम्मत मेहता, कृष्णा कुमावत, तारा सेन उपस्थित थे।

ये प्रस्ताव भी लिए

>नगरपरिषद के आयुक्त चैम्बर नगर परिषद सभागार का पुनरुद्धार किया जाएगा।

> सभागार कक्ष को बड़ा बनाएंगे

> नवीन फर्नीचर लगवाएंगे, कारपेट बिछाएंगे।

> नगर परिषद में दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण।

> सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।

राजसमंद। नगरपरिषद के बजट बैठक लेती पीएचईडी किरण माहेश्वरी, सभापति आशा पालीवाल। बैठक में समिति अध्यक्ष पार्षद। भास्कर