पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांवरिया करोड़पति, जिला प्रमुख से ज्यादा धनवान उप प्रमुख

सांवरिया करोड़पति, जिला प्रमुख से ज्यादा धनवान उप प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनके पास 20 तोला सोना जिसकी कीमत पांच लाख 30 हजार रुपए, बैंकों में 3 लाख 28 हजार रुपए जमा, साढ़े सात लाख की कार। एक लाख 18 हजार 650 रुपए नकद। पति लक्ष्मण सिंह झाला के पास एक लाख की ट्रैक्‍टर ट्रॉली, एक लाख की जीप, पांच तोला सोना जिसकी कीमत एक लाख 35 हजार, बैंकों में चार लाख 35 हजार 869 रुपए जमा। एक लाख 24 हजार 550 रुपए नकद। नेड़च के भूमलियोंं का गुड़ा में 28 बीघा जमीन जिसकी कीमत 6 लाख, देलवाड़ा में एक हजार वर्ग फीट का भूखंड जिसकी कीमत एक लाख 65 हजार रुपए, उदयपुर के अम्बेरी में 15 सौ वर्ग फीट जिसकी कीमत 18 लाख रुपए है। कुल सम्पति परिसंपत्ति 52 लाख 47 हजार 69 रुपए है।

वार्ड5 की चंचल श्रीमाली 30 लाख 57 हजार

कांग्रेसकी अपनी चचेरी बहन हीना श्रीमाली को हराकर जिला परिषद की सदस्य बनी है। श्रीमाली के पास 18 तोला सोना जिसकी कीमत 5 लाख रुपए है। बैक में 35 हजार रुपए, एक स्कूटी गाड़ी। पति के नाम एक मोटरसाइकिल, कार बैंक में पांच हजार रुपए जमा। उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 12 में 25 लाख का मकान।

कुल सम्पति 30 लाख 57 हजार रुपए है।

वार्ड21 के महिपाल सिंह कीमत 28 लाख 32 हजार

इन्होंनेअपने पास कार, मोटरसाइकिल बताई है। प|ी के नाम 15 तोला सोना तीन लाख 90 हजार, आधा किलो चांदी कीमत साढ़े अठारह हजार रुपए। बैंक में पांच हजार जमा, कांकरोद में वाडिया में डेढ़ बीघा जमीन चार लाख की। उदयपुर ब्यावर में प्लॉट 20 लाख के हैं। कुल कीमत 28 लाख 32 हजार पांच रुपए बताई है।

तीन अलग-अलग बैंकों में दो लाख 18 हजार जमा हैं। स्वयं के पास पांच तोला सोना जिसकी कीमत एक लाख 30 हजार रुपए है। प|ी के पास साढ़े सात सौ ग्राम सोना दो किलो चांदी जिसकी कीमत 20 लाख 74 हजार रुपए है। कृषि भूमि स्वयं के नाम 90 बीघा जमीन, प|ी के नाम 15 बीघा जमीन दोनों की कीमत 65 लाख रुपए बताई है। केलवा में 33 लाख का कॉम्पलेक्स, पांच प्लाट 30 लाख के, प|ी के नाम केलवा में 25 लाख का मकान है। सांवरिया के पास कुल सम्पति परिसंपत्ति पर दो करोड़ 60 लाख सात हजार रुपए की है।

जिलाप्रमुख प्रवेशकुमार सालवी दो लाख 87 हजार

बैंकमें 25 हजार रुपए जमा, 10 ग्राम सोना 26 हजार एक किलो चांदी 36 हजार की कीमत की है। अजीतगढ़ में पैतृक मकान 2 लाख का है। कुल सम्पति दो लाख 87 हजार रुपए के है।

वार्ड12 के मंगल सिंह चौधरी 97 लाख 42 हजार

लाखोंके मालिक हैं। खुद के पास नकद राशि ज्यादा नहीं बताई है। तीन ट्रकें, एक मोटरसाइकिल, बैंकों में 15 हजार रुपए जमा है। गांगास में 75 बीघा कृषि भूमि की कीमत 50 लाख रुपए।

गिलूंड गांव में 20 लाख रुपए कीमत का मकान है। कुल परिसम्पत्तियां 97 लाख 42 हजार।

वार्ड10 के नंदलाल सिंघवी 54 लाख 22 हजार

भाजपाके पूर्व जिलाध्यक्ष जिला परिषद के सदस्य सिंघवी भी लखपति सदस्यों में आते हैं। बैंक में 15 हजार की एफडी, बचत खाते में सात हजार रुपए जमा है। पीपावास में पांच लाख कीमत की कृषि भूमि, गवारड़ी में 11 लाख, सनवाड़ में 5 लाख की कृषि भूमि, सनवाड़ में 10 लाख, गवारड़ी में 3 लाख का मकान। सनवाड़ में प|ी के नाम पर 20 लाख का प्लाट है। इनकी कुल परिसंपत्ति 54 लाख 22 हजार है।

वार्ड एक से दुर्गा कुंवर: खुदके पास नकद 50 हजार वार्ड2 से नीतू असावा: 50हजार रुपए नकद वार्ड3 से शांता देवी: एकलाख रुपए बैक में जमा, पति के नाम कृषि भूमि 10 लाख कीमत सुखार में दस लाख कीमत का मकान। वार्ड4 से मदनलाल: 20हजार की एफडी है। वार्ड6 से कृष्णा: दोबैंकों में सात हजार रुपए जमा, खमनोर में चार लाख का भूखंड वार्ड8 से त्रिफला कुंवर: खुदके पास बैंक में एक हजार 14 रुपए जमा, फूलपुरा में 15 लाख कीमत का मकान बताया है। वार्ड9 से टीना खटीक: खुदके पास बैंक में 24 हजार 321 रुपए जमा, स्वयं के पास चार लाख 40 हजार के आभूषण, साढ़े सात लाख का पैतृक मकान कोठारिया में दो लाख का भूखंड है। वार्ड13 के सत्यनारायण राजोरा: पुत्रके नाम मोटरसाइकिल, स्वयं के नाम आठ बीघा जमीन, बैंक में आठ हजार रुपए जमा। कुरज में पांच लाख का मकान। वार्ड15 से वर्षा राजपूत: खुदके पास एक लाख रुपए बैंक में जमा होना बताया है। वार्ड18 से लाभचंद बोहरा: खुदके पास बैंक में डेढ़ लाख रुपए जमा, प|ी के नाम पचास हजार रुपए जमा, जेतपुरा में 15 बीघा जमीन दस लाख की है। वार्ड20 से लक्ष्मी:खुद केपास पांच तोला सोना सवा लाख कीमत, दो किलो चांदी 70 हजार कीमत, नकद दस हजार रुपए है। वार्ड22 से गोपाल लाल: खुदके पास सहकारी बैंक में 20 हजार रुपए जमा। प|ी के नाम 20 ग्राम सोना 54 हजार कीमत एक किलो चांदी 37 हजार कीमत है। वार्ड24 से हीरा देवी: पतिके बैंक खाते में आठ हजार रुपए, 20 ग्राम सोना 55 हजार, एक किलो चांदी 37 हजार स्वयं के नाम एक मकान चार लाख का है।

वार्ड25 से नरेंद्र सिंह: खुदके पास बैंक में 25 हजार, मोटरसाइकिल 30 हजार कीमत की, प|ी के नाम 20 ग्राम सोना 54 हजार, चांदी आधा किलो साढ़े अठारह हजार कीमत की है। स्वयं के नाम मकान तीन लाख कीमत का है।

उपजिला प्रमुख के पास छह तोला सोना

वार्ड 17 से जिला परिषद की सदस्य उपजिला प्रमुख सफलता गुर्जर ने अपने पास 6 तोला सोना, एक स्कूटी गाड़ी। पति के नाम भावा में सवा दो लाख कीमत का आवासीय भूखंड, पति के नाम पांच लाख कीमत का मकान बताया है।

भास्कर न्यूज|राजसमंद

जिलापरिषद के 25 सदस्यों में से वार्ड 16 के श्याम लाल सांवरिया सबसे करोड़पति सदस्य है। वे जिला प्रमुख की दौड़ से बाहर हो गए थे। संपत्ति के मामले में जिला प्रमुख प्रवेश कुमार से ज्यादा धनवान उप जिला प्रमुख सफलता गुर्जर हैं। प्रवेश कुमार ने दो लाख 86 हजार की सम्पत्ति का उल्लेख किया है। उपजिला प्रमुख सफलता गुर्जर के पास आठ लाख 70 हजार की सम्पति है। वार्ड 14 के दिनेश चंद्र के पास कुछ भी सम्पत्ति नहीं है। आंकड़े चुनाव कार्यालय को सौंपे नामांकन के अनुसार हैं।