बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन
राजसमंद|सूचना एवंप्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय उदयपुर द्वारा जिले में जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी ने क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा तैयार किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना कलैण्डर का विमोचन किया। जिला प्रमुख ने कहा कि बेटी को पढ़ाने के साथ उसे सम्मान के साथ जीने का अधिकार देने की महत्ती आवश्यकता हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा सहित जिला परिषद के पदाधिकारी उपस्थित थे।