पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता प्रवचन एवं दिव्य सत्संग 15 से

गीता प्रवचन एवं दिव्य सत्संग 15 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|रामायण प्रचारमण्डल राजसमन्द के तत्वावधान में 15 फरवरी से शहर के सौ फीट रोड स्थित रामानुज वाटिका में होने वाले गीता प्रवचन एवं दिव्य सत्संग की तैयारियों के सम्बन्ध में बुधवार को मण्डल की बैठक किशोर नगर में रखी गई। बैठक में मण्डल संयोजक पण्डित राधेश्याम व्यास ने सदस्यों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी से 21 फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम के अन्तर्गत आनंद ब्रह्मचारी (ऋषिकेश) गीता प्रवचन एवं दिव्य सत्संग करेंगे। रामानुज वाटिका में प्रतिदिन सुबह पांच बजे से प्रार्थना एवं प्रभात फेरी निकाली जाएगी जबकि दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गीता प्रवचन सत्संग का कार्यक्रम होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों सदस्यों से जुटने का आह्वान किया। मण्डल के रमेश हरलालका, रतनलाल मंत्री, लक्ष्मीलाल ईनाणी, ओमप्रकाश मंत्री, चतुर्भुज गट्टाणी, हरकचंद मत्री, सत्यनारायण तोषनीवाल, गिरधारी पारीक, हरिभगवान बंग ने व्यवस्थाओं का दायित्व लिया।