पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में पांच दिन पुराना शव मिला

कुएं में पांच दिन पुराना शव मिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिवेरथाना पुलिस को उमराज स्थित कुएं में बुधवार को अधेड़ का शव मिला। यह करीब पांच दिन पुराना है।

पुलिस के अनुसार उमराज निवासी किशोरचंद (55) पुत्र मोतीलाल खटीक का शव मिला है। एएसआई जगदीशचंद्र गुर्जर ने बताया कि किशोरचंद 6 फरवरी को खेत पर गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। उसकी परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। परिजन बुधवार सुबह 10 बजे ढूंढते कुएं के पास पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाला। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। इस संबंध में केस दर्ज हुआ है।